संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की जलकर मौत
बांदा, जागरण संवाददाता : छतरपुर (म.प्र.) के ग्राम चंद्रपुरा निवासी विमलेश (45) पत्नी वीरेंद्र बुधव
बांदा, जागरण संवाददाता : छतरपुर (म.प्र.) के ग्राम चंद्रपुरा निवासी विमलेश (45) पत्नी वीरेंद्र बुधवार सुबह घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गई। परिजनों ने गंभीर रूप से झुलसी अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान दोपहर में महिला ने दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचरी में रखवाया गया है। घटना के बारे में मृतका के पति व अन्य परिजनों ने बताया कि वह घर में गैस चूल्हे से चाय बना रही थी। एकाएक गैस से कपड़ों में आग लग गई। इसमें पहले महिला ने खुद आग बुझाने का प्रयास किया। आग अधिक बढ़ जाने पर जब वह मदद के लिए चिल्लाई तो परिजनों को मामले की जानकारी हो सकी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने जब तक किसी तरह कंबल ऊपर डाल कर आग बुझाई। वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। मृतका के एक बेटा है।