रंजिश में दो पक्षों में गोलियां चलीं, दहशत
बांदा, जागरण संवाददाता : भाई की हत्या की रंजिश में दो पक्षों के बीच तमंचे से गोलियां चल गई। गोलीबारी
बांदा, जागरण संवाददाता : भाई की हत्या की रंजिश में दो पक्षों के बीच तमंचे से गोलियां चल गई। गोलीबारी को लेकर क्षेत्र में दहशत फैल गई। दोनों पक्ष के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दोनों पक्ष को दबोचने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
मुहल्ला सर्वोदय नगर निवासी अरबिंद सिंह व नीरज रविवार दोपहर में थे। उसी समय सर्वोदय नगर के रजत व रिसव मोहल्ला इंद्रा नगर भी वहां पहुंच गए। दोनों पक्ष में पुरानी रंजिश के चलते तमंचे से गोलियां चल गई। गनीमत रही कि दोनों पक्ष गोली लगने से बच गई। घटना को लेकर मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपियों का पीछा करने का प्रयास किया, पर दोनों पक्ष के हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। मुहल्ले में घटना को लेकर जहां चर्चा यह रही कि हनक व वर्चस्व के चलते घटना हुई है। वहीं चौकी इंचार्ज केशव वर्मा ने बताया कि तकरीबन डेढ़ वर्ष पहले अरबिंद के भाई की हत्या हो गई थी। हत्या में ट्रक चालकों का हाथ बताया गया था। अरबिंद पक्ष ने घटना में रजत आदि पर मुकदमा दर्ज कराया था। इसी रंजिश के चलते दोनों पक्ष ने आमने-सामने आने पर गोली चलाई है। दोनों पक्ष के परिजनों की तहरीर पर चार लोगों के विरूद्ध घटना का मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों को दबोचने के लिए सुरागरसी कर दबिश दी जा रही है।