जमीनी विवाद में भाईयों के बीच खूनी संघर्ष,आधा दर्जन घायल
बांदा, जागरण संवाददाता : शहर के खुटला मुहल्ले में सगे भाईयों के बीच जमीन पर दीवार बनाने के चलते विवा
बांदा, जागरण संवाददाता : शहर के खुटला मुहल्ले में सगे भाईयों के बीच जमीन पर दीवार बनाने के चलते विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे तक चल गए। जिसमें दोनों पक्षों में तीन महिला समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल करा रिपोर्ट दर्ज की।
शनिवार की सुबह खुटला मुहल्ले में दीवाल बनाने पर जुम्मन (50) व उसके छोटे भाई गफूर (48) के बीच वाद-विवाद होने लगा। वाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे तक चल गए। जिसमें जुम्मन की पत्नी सफीकुन (45) व पुत्री सबीना (18) घायल हो गई तो दूसरे पक्ष से गफूर का छोटा भाई छोटे (22) और पत्नी पीरबानो (42) गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को पकड़कर कोतवाली ले आई। इसके बाद दोनों पक्षों की तहरीर लेने के बाद मेडिकल करा रिपोर्ट दर्ज की।