चूल्हे की आग से महिला की जलकर मौत
बांदा, जागरण संवाददाता : चूल्हे की आग कपड़ों में लगने से महिला की जलकर मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम क
बांदा, जागरण संवाददाता : चूल्हे की आग कपड़ों में लगने से महिला की जलकर मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया है।
जसपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम नांदा देव निवासी 45 वर्षीय रेखा पत्नी गंगादीन रैदास ने शुक्रवार शाम तकरीबन साढ़े सात बजे घर में खाना बनाने के लिए मिटटी का तेल डालकर चूल्हा जलाया था। जब वह कुछ काम करने लगी तो नजदीक रखा मिटटी का तेल धक्का लगने से लुढ़क गया। इससे चूल्हे की आग ने महिला के कपड़ों को पकड़ लिया। वह जब तक कुछ समझ पाती आग की लपटे तेज हो गई। मां को आग का गोला बना देखकर वहां मौजूद छोटे बेटे ने भागकर पड़ोसियों को जानकारी दी। इससे जब तक पड़ोसियों ने वहां पहुंचकर आग बुझाई वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान झुलसी महिला ने रात में दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम की स्थिति है। परिजनों ने बताया कि उसके चार बेटे हैं।