करंट से मासूम समेत दो जख्मी
By Edited By: Published: Sat, 20 Sep 2014 01:00 AM (IST)Updated: Sat, 20 Sep 2014 01:00 AM (IST)
बांदा,जागरण संवाददाता : फ्रिज का करंट लगने से मासूम बच्चा जख्मी हो गया। एक अन्य जगह करंट की चपेट में आकर महिला जख्मी हो गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मटौंध थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुरवा निवासी 6 वर्षीय विनय पुत्र राकेश शुक्रवार सुबह घर में फ्रिज से पानी निकाल रहा था। करंट की चपेट में आ गया। मासूम बच्चे की चीख सुनकर परिजनों को मामले की जानकारी हो सकी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करंट लगने की एक अन्य घटना गिरवां थाना क्षेत्र के ग्राम खुरहंड की है। वहां की साधना (38) पत्नी रामबाबू शुक्रवार सुबह घर में सफाई कर रही थी। लोहे के दरवाजे में करंट उतरने से वह चपेट में आ गई। परिजनों ने उसे जख्मी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें