सामाजिक आंदोलन की अलख जगाई थी क्षमानंद ने
By Edited By: Published: Sat, 30 Aug 2014 01:02 AM (IST)Updated: Sat, 30 Aug 2014 01:02 AM (IST)
इटावा, जागरण संवाददाता : सामाजिक जागरूकता मंच के तत्वावधान में सामाजिक परिवर्तन आंदोलन के लिए समाज सुधारक स्वामी क्षमानंद महाराज के परिनिर्वाण दिवस पर संबोधित करते हुए पूर्व विधायक भीमराव अंबेडकर ने कहा कि स्वामी क्षमानंद ने सामाजिक आंदोलन के लिए कार्य किया था। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि देवदत्त, देवीदयाल दोहरे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, रामलखन जाटव पूर्व ब्लाक प्रमुख, डा. सत्यप्रिय मानव, अमर पाल सिंह, राघवेंद्र गौतम कोआर्डिनेटर कानपुर मंडल बसपा, लाखन सिंह, उदयवीर सिंह जिलाध्यक्ष बसपा, बीपी सिंह लोकसभा प्रभारी, डा. पन्ना लाल खोड़े ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संयोजन प्रेम सिंह गौतम, गणपति सिंह, सुनील अंबेडकर, सुनील दत्त राना, मनीष कुमार ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें