भत्ते की बंदी से गायब हुई रोजगार कार्यालय की रौनक
By Edited By: Published: Sat, 26 Jul 2014 06:24 PM (IST)Updated: Sat, 26 Jul 2014 06:24 PM (IST)
बांदा, जागरण संवाददाता : बीते कुछ महीनों पहले सेवायोजन कार्यालय में जहां भीड़ ही भीड़ नजर आया करती थी। वहां अब सन्नाटा पसरा नजर आता है। पंजीयन के लिए लोग आपस में झगड़ते नजर आते थे। लंबी लाइन लगाकर परेशानी उठाते थे अब वहां कोई नजर नही आता है। भत्ते की योजना के बंद होते ही यहां पंजीयन की प्रक्रिया के लिए आने वाले लोगों में भारी कमी आ गई। साथ ही मण्डलीय अधिकारी का भी पद खाली पड़ा है। विभाग में कोई जिला स्तर का अधिकारी तक नही है। इससे पूरा कार्यालय ही समूह ग व समूह घ के कर्मचारियों के भरोसे हो गया है। अब कर्मचारियों का कहना है कि यहां कोई अधिकारी न होने से बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आफिस खर्चा तक वहन करना मुश्किल हो रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें