दूसरे दिन कर्मचारियों को दी गई क-ख-ग की जानकारी
बांदा, जागरण संवाददाता : पं. जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में कर्मचारियों को दूसरे मास्टर ट्रेनर ने प्रपत्र क, ख, ग की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस मौके पर पीठासीन अधिकारियों को लेखन व निर्वाचन सामग्री से भरे बैग वितरित किए गए।
मतदान कर्मियों के चल रहे द्वितीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन तकरीबन दो बजे से प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रशिक्षण के दौरान पीठासीन अधिकारियों को चुनाव के दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखना है और प्रपत्रों को कैसे भरना है। इसकी विस्तृत जानकारी दी गई। पीठासीन अधिकारियों को प्रपत्र क, ख और ग का नमूना दिया गया। इसके अलावा उसे कैसे भरना है और भरने के दौरान किन-किन बातों का ख्याल रखना होगा। इसकी जानकारी मास्टर ट्रेनर ज्ञानेंद्र कुमार सहायक ने दी। इस दौरान प्रशिक्षण में कई कर्मचारियों ने समझ में न आने पर खड़े होकर सवाल-जवाब भी किये। प्रशिक्षण के समापन पर पीठासीन अधिकारियों को एक बैग भी दिए गए। जिसमें मतदान के दौरान भरने वाले जरूरी कागजात व अन्य सामग्री थी।