सपाइयों ने मनाया मुलायम का जन्मदिन
बलरामपुर : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के जन्म दिन पर सपाइयों ने केक काटा
बलरामपुर : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के जन्म दिन पर सपाइयों ने केक काटा और मरीजों के बीच फल वितरित कर खुशी का इजहार किया।
नगर के वीर विनय चौराहे पर पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम वक्ताओं ने सपा मुखिया के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्हें गरीब, मजलूम, किसानों का सच्चा हितैषी बताया। कहा कि नेताजी ने समाज के दबे-कुचले व शोषितों की लड़ाई लड़कर उन्हें उनका वाजिब हक दिलाने का कार्य किया है। कार्यकर्ताओं को नेताजी के बताए मार्ग पर चलने और संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प दिलाया गया। इसके बाद केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। साथ ही जिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष ओंकारनाथ पटेल, शफीक अहमद, राकेश यादव, इकबाल जावेद, मोहम्मद आलम, सफीउल्ला खां विकास मंत्री, शबाना खां, आरके गुप्ता, मोहम्मद आलम, अशोक यादव, महेंद्र यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। उतरौला संवादसूत्र के अनुसार मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष विनय कुमार, आदिल हुसैन, इदरीश आदि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मरीजों के बीच फल बांटकर पार्टी मुखिया का जन्म दिन मनाया।