Move to Jagran APP

प्रचार का शोर थमा, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

बलरामपुर : जिले की चार विधानसभा क्षेत्र के लिए 27 फरवरी को वोट पड़ेगा। मतदान से 48 घंटे पहले चुनाव प्

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Feb 2017 11:58 PM (IST)Updated: Sat, 25 Feb 2017 11:58 PM (IST)
प्रचार का शोर थमा, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

बलरामपुर : जिले की चार विधानसभा क्षेत्र के लिए 27 फरवरी को वोट पड़ेगा। मतदान से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार शनिवार को शाम पांच बजे समाप्त हो गया। रविवार को सुबह सात बजे पोलिंग पार्टियां नगर के स्पोटर्स स्टेडियम से रवाना होंगी। वाहन बड़ा परेड ग्राउंड पर खड़ी कर दी गई हैं। यहां से ही पोलिंग पार्टी रवाना होंगी। छोटे-बड़े वाहनों में ईधन भराने की प्रक्रिया देर रात तक चली। भारत - नेपाल सीमा सील कर दी गई है। जिले के चार विधानसभा में 1505 पोलिंग स्टेशन हैं। इतनी ही पोलिंग पार्टियां सुबह सात बजे रवाना ही जाएंगी। पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए पर्याप्त वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। अपर जिलाधिकारी शिवपूजन ने पोलिंग पार्टी रवाना स्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी अधिकारी, एआरटीओ राजेश कुमार मौर्य की निगरानी में वाहन चालकों को ड्यूटी सिल्प आदि दिया गया। जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी राम विशाल मिश्र ने बताया कि मतदान से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार थम गया है। सभा व रोड शो करने वालों के खिलाफ अब कार्रवाई की जाएगी। देशी, विदेशी व बीयर बिक्री मतदान समाप्त होने तक बंद रहेगी। इसका पालन सख्ती से करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है। भारत - नेपाल सीमा सील कर चौकसी बढ़ा दी गई है। मतदान ड्यूटी में लगे कर्मी प्रत्येक दशा में स्पो‌र्ट्स स्टेडियम समय से पहुंच जाएं। क्योंकि प्रात: सात बजे से पोलिंग पार्टी रवाना की जाएगी। इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पोलिंग पार्टी रवाना करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.