महिलाओं के सम्मान की होगी पूरी रक्षा : पल्टूराम
बलरामपुर : नगर के तुलसीपार्क में भाजपा के सदर विधायक पल्टूराम ने होली मिलन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओ
बलरामपुर : नगर के तुलसीपार्क में भाजपा के सदर विधायक पल्टूराम ने होली मिलन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर धन्यवाद ज्ञापित किया। कहाकि जब केंद्र में मोदी व प्रदेश में योगी हैं तो जनता को अब डरने की जरूरत नहीं है। सभी बालिकाएं और महिलाएं सुरक्षित हैं। उनके सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को बक्सा नहीं जाएगा।
कहा कि अभी सभी विधायकों ने शपथ भी नहीं लिया है लेकिन संकल्प पत्र के अनुसार पूरे प्रदेश में काम शुरू हो चुका है। अवैध बूचड़खाने बंद किए जा रहे हैं। एंटी रोमियो दल मनचलों को सबक सिखाने का काम कर रहे हैं। कार्यक्रम को जिला महामंत्री अजय सिंह पिंकू, पूर्व चेयरमैन कुसुम चौहान, नगर अध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, महिला जिलाध्यक्ष रंजना पांडेय आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष व्यापार मंडल संजय शर्मा, विजय गुप्त, विजय श्रीवास्तव, डॉ. डीडी तिवारी, वरुण सिंह, सौरभ रत्न पांडेय, आकाश पांडेय, हिमांशु शुक्ल, नीरज श्रीवास्तव, रेशम सिंह, अमरेश तिवारी, विकासदीप गुप्त सहित भारी संख्या में बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद रहे।