मंगल कलश शोभा यात्रा के साथ यज्ञ शुरू
बलरामपुर : गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ द्वारा विशुनपुर विश्राम थारु विकास परियोजना पर पाच कुंडीय यज
बलरामपुर : गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ द्वारा विशुनपुर विश्राम थारु विकास परियोजना पर पाच कुंडीय यज्ञ एवं संगीत प्रवचन की शुरुआत मंगल कलश शोभा यात्रा के साथ हुई। विशुनपुर विश्राम विद्यालय की छात्राओं, पचपेड़वा, चंदनपुर, कोहेरगड्डी समेत दर्जनों गावों की महिलाएं पीला वस्त्र धारण कर कलश को सिर पर ले कर यात्रा में शामिल हुईं। विशुनपुर विश्राम की सड़क व गलिया गायत्री माता की जय, हम बदलेंगे युग बदलेगा, हम सुधरेंगे युग सुधरेगा, इक्कीसवी सदी नारी सदी, नशा छोड़ो, घर जोड़ो आदि गगन भेदी नारों से गुंजायमान हो उठा। थारु जनजाति की बहनों ने उत्साहपूर्वक कलश यात्रा में शामिल होकर इक्कीसवी सदी नारी सदी को चरितार्थ किया। गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता कृष्ण कुमार पाडेय ने वैदिक मंत्रों के द्वारा कलश का पूजन करवाया। गायत्री परिवार पचपेड़वा के ब्लॉक संयोजक अंगद प्रजापति, मुख्य प्रबंध ट्रस्टी संजय जायसवाल, थारु विकास परयोजना के जगदीश नारायण तिवारी के नेतृत्व में कलश यात्रा निकली गई। ब्लॉक प्रभारी अंगद प्रजापति ने कहा कि यह कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य थारु जनजाति की महिलाओं, बालिकाओं को शिक्षा, संस्कार, साधना, स्वास्थ्य आदि के प्रति जागरूक करके उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है। गायत्री परिवार द्वारा 2017 में पूरे वर्ष उत्तर प्रदेश में व्यसन, नशा उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम किए जाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर ओमप्रकाश, मुकेश, प्रमिला वर्मा, कुशुम लता, प्रीती दुबे, नानक चंद, बलवान, दुर्गेश, राधे गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।