नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
बलरामपुर : हरैय्या थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बालिका को खेत में ले जाकर दुष्कर्म किए जाने
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Mar 2017 11:47 PM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2017 11:47 PM (IST)
बलरामपुर : हरैय्या थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बालिका को खेत में ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला समाने आया है। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तहरीर में पीड़ित ने कहा है कि उसकी 13 वर्षीय बालिका खेत में सरसो का साग काटने गई थी। इसी बीच आरोपी वहां पहुंच गया। नाबालिक से चूहे की दवा डालने की बात कहकर अपने खेत ले गया। वहां उसने पीड़ित की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार सिरोही ने बताया कि पीड़ित की माता की तहरीर पर आरोपी दुर्गेश पुत्र चेतरात तिवारी निवासी लंबीकोहल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें