जैविक खाद के प्रयोग से बढ़ेगी खेतों की उर्वरा शक्ति
बलरामपुर : बीते दिन मधपुर तिराहे पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कृषि अधिकारी
बलरामपुर : बीते दिन मधपुर तिराहे पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कृषि अधिकारी संजय कुमार यादव ने जैविक खादों से होने वाले लाभ व रासायनिक उर्वरक से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में किसानों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान खेतों में रासायनिक फर्टिलाइजर का प्रयोग इतना अधिक मात्रा मे करने लगे कि सूक्ष्म जीव प्रजातियां लुप्त होने लगीं और खेतों की उर्वरा शक्ति भी कम होने लगी। बताया कि हमें अपने खेतों में वर्मी कंपोस्ट खाद एवं हरी खाद का प्रयोग अधिक मात्रा में करना चाहिए। जिससे हमारे खेत की भूमि ताकतवर एवं अधिक से अधिक उपजाऊ हो सके। उन्होंने कहा कि किसान खेतों के किनारे गढ्डे खोद कर उसमे गोबर की खाद डालकर उसके ऊपर अवशेष पदार्थ डालें और ऊपर से मिट्टी की परत से ढक दें। कुछ दिन बाद वह सड़कर जैविक खाद के रूप में तैयार हो जाएगा। जैविक खाद का अधिक मात्रा में प्रयोग करने से खेतों की उर्वरा शक्ति भी बढ़ जाती है और भूमि ऊसर व बंजर होने से भी बच जाती है। इस अवसर पर प्रधान जुम्मन खा, रितिकेश यादव, अशोक कुमार, अब्दुल नजीर, अब्दुल वहीद, मुरारी लाल व रजनीश कुमार सहित तमाम किसान उपस्थित रहे।