Move to Jagran APP

दतरंगवा डिप पर पुल बनवाने की मांग

बलरामपुर : क्षेत्रवासियों ने गौरा-तुलसीपुर मार्ग पर दतरंगवा डिप पर पुल का निर्माण करवाने की मांग जंत

By Edited By: Published: Mon, 29 Aug 2016 12:05 AM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 12:05 AM (IST)
दतरंगवा डिप पर पुल बनवाने की मांग

बलरामपुर : क्षेत्रवासियों ने गौरा-तुलसीपुर मार्ग पर दतरंगवा डिप पर पुल का निर्माण करवाने की मांग जंतु उद्यान, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव से किया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। प्रति वर्ष बाढ़ की विभीषिका झेलनी पड़ती है। बाढ़ के समय डिप पर पानी का बहाव तेज रहता है। जिससे डिप की सड़क उखड़कर गड्ढे में तब्दील हो जाती है। अबतक इस डिप पर बाढ़ के समय एक दर्जन से अधिक मौत हो चुकी है। तेज बहाव से नाव भी पलट जाती है। चिनगुद, विद्यासागर वर्मा, सुभाष जायसवाल आदि लोगों का कहना है कि यदि पुल बना दिया जाए तो आवागमन भी सुलभ हो जाएगा और लोगों को जोखिम नहीं उठाना पड़ेगा। लोगों ने बताया कि तुलसीपुर, उतरौला, इटवा, बिस्कोहर को जोड़ने वाला यह एक मुख्य मार्ग है, निजी व सरकारी बसों का संचालन अधिक रहता है। बाढ़ के समय यह मार्ग एक - एक माह तक बंद रहता है। लोग काफी चक्कर काट कर अपने स्थानों तक पहुंचते है। इस लिए पुल का निर्माण जरूरी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.