नवागत जिलाधिकारी ने संभाला कार्यभार
बलरामपुर : नवागत जिलाधिकारी राम विशाल मिश्र ने अपने पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। वर्ष 2002 बैच के आ
By Edited By: Published: Mon, 29 Aug 2016 12:00 AM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 12:00 AM (IST)
बलरामपुर : नवागत जिलाधिकारी राम विशाल मिश्र ने अपने पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। वर्ष 2002 बैच के आइएएस मिश्र को मुख्य विकास अधिकारी रवीश गुप्त ने कार्यभार हस्तगत किया। इससे पूर्व वह विशेष सचिव वित्त के पद पर तैनात थे। नवागत जिलाधिकारी कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत कलेक्ट्रेट का भ्रमण कर जायजा लिया। उनको अपर जिलाधिकारी शिवपूजन ने जिले में राजस्व कार्यो तथा मुख्य विकास अधिकारी रवीश गुप्त ने विकास कार्यो की जानकारी दी। इस मौके पर वरिष्ठ कोषाधिकारी आरबी सिंह तथा उपजिलाधिकारी आदि अधिकारी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें