आपसी भाईचारे का संदेश देता है रोजा इफ्तार
बलरामपुर : रोजा इफ्तार आपसी भाईचारे का संदेश देता है। रमजान पाक और बरकत वाला महीना है। रमजान माह में
बलरामपुर : रोजा इफ्तार आपसी भाईचारे का संदेश देता है। रमजान पाक और बरकत वाला महीना है। रमजान माह में रोजा रखने वाले बंदों पर अल्लाह अपनी रहमत नाजिल करता है। यही एक ऐसा महीना है। जिसमें एक नेकी का बदला अल्लाह सत्तर गुना अधिक देता है।
यह बातें नगर के मोहल्ला बलुहा नौजवान कमेटी के अध्यक्ष मोहसिन ने कही। नगर पालिका चेयरमैन के बेटे समर जावेद ने कहा कि इफ्तार भाईचारे का संदेश देता है। आपसी सौहार्द को बढ़ाता है। इफ्तार में दानिश, जीशान, अबूबकर, सोनू, अहमद अली, मोहम्मद राशिद, खालिद सहित तमाम रोजेदारों ने भाग लिया।
पचपेड़वा संवादसूत्र के अनुसार
माहे रमजान में सबे कद्र सप्ताह आते ही रात जागने व रोजा इफ्तार पार्टी करने का सिलसिला बढ़ जाता है। इसी क्रम में क्षेत्र के चिकित्सक व कांग्रेस पार्टी के पिछड़ा वर्ग के महामंत्री डॉ. इश्ति्याक अहमद खां द्वारा दारुल उलूम फजल-ए- रहमानिया में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें डुमरियागंज के पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम, पूर्व विधायक सिद्धार्थनगर ईश्वर चंद्र शुक्ल, सपा नेता राकेश यादव, ब्लॉक प्रमुख शब्बू खां, प्रधान मोहम्मद मारुफ खां, हारुन रसीद खां, मुफ्ती रेहानुल हसन, चैयरमैन मंजूर आलम खां, पूर्व चेयरमैन मतीन किदवई, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज सिंह, हफीज खां सहित बड़ी संख्या में लोगों ने इफ्तार पार्टी में भाग लिया। मुफ्ती रेहानुल हसन ने अजान देकर इफ्तार कराया और कहा कि इससे आपसी भाईचारा मजबूत होता है। आए हुए लोगों का डॉ. इश्ति्याक द्वारा आभार व्यक्ति किया गया।