Move to Jagran APP

यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन के राजेश बने अध्यक्ष

बलरामपुर : यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। बड़ी संख्या में म

By Edited By: Published: Mon, 08 Feb 2016 11:54 PM (IST)Updated: Mon, 08 Feb 2016 11:54 PM (IST)
यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन के राजेश बने अध्यक्ष

बलरामपुर : यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद कर्मचारियों ने राजेश सिंह को शाखा अध्यक्ष एवं श्याम सुंदर राय को महामंत्री बनाया गया। चुनाव अधिकारी आरके दूबे व नंदलाल शर्मा की देखरेख में डिपो कार्यालय में हुए चयन में शमसुल्ल हक व राम नयन को उपाध्यक्ष, महावीर सिंह को संगठन मंत्री, रामशंकर व शिव सेवक को संयुक्त मंत्री चुना गया। सुग्रीव कुमार मौर्य को कोषाध्यक्ष एवं देव शरण सिंह, अरुण प्रताप सिंह व रमेश कुमार शुक्ल को क्षेत्रिय सदस्य बनाया गया। साथ ही दिनेश कुमार पांडेय, पवन कुमार ओझा, संजय सिंह एवं नीरज सिंह को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। पदाधिकारियों का चयन करने के बाद चुनाव अधिकारियों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की सदस्यता दिलाई। नए अध्यक्ष ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसपर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। कर्मचारी हितों के लिए हर स्तर पर लड़ाई भी लड़ी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.