बिजली आपूर्ति के रोस्टर से अधिवक्ता नाराज
बलरामपुर : बिजली आपूर्ति के रोस्टर से खिन्न अधिवक्ताओं का विरोध शुरू हो गया है। बुधवार को कलेक्ट्रेट
बलरामपुर : बिजली आपूर्ति के रोस्टर से खिन्न अधिवक्ताओं का विरोध शुरू हो गया है। बुधवार को कलेक्ट्रेट बार संघ के आह्वान पर वकीलों ने न्यायिक कार्य नहीं किया। संयुक्त बार संघ अध्यक्ष सत्यदेव तिवारी, जिला युवा बार संघ अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह ने बताया कि बिजली विभाग ने प्रात: पांच बजे से 10 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रखने का रोस्टर जारी किया है। जिससे आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। आम जनता के समक्ष पेयजल की संकट उत्पन्न हो गई है। सुबह का दिनचर्या गड़बड़ हो गई है। लोग समय से गतंव्य स्थान, कार्यालयों, स्कूल आदि जगह नहीं पहुंच पा रहे हैं। कारण है कि प्रात: से आपूर्ति बंद हो जाने से पानी नहीं मिल पाता है। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि 30 जुलाई को अपराह्न 12 बजे जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा और सुधार न होने पर विरोध-प्रदर्शन तेज कर दिया जाएगा।