चार वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
बलरामपुर : शराबी ने दोस्त की चार वर्षीय पुत्री से दुष्कर्म किया। बालिका के विरोध करने पर उसे बुरी तर
बलरामपुर : शराबी ने दोस्त की चार वर्षीय पुत्री से दुष्कर्म किया। बालिका के विरोध करने पर उसे बुरी तरह पीटा। गंभीर रूप से घायल बालिका को प्रारंभिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय गोंडा रेफर कर दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना कोतवाली उतरौला के महदेइया चौकी अंतर्गत चमरूपुर गांव के भड़वाजोत में गुरुवार रात साढ़े बारह बजे की है।
पीड़िता के पिता रामदीन (काल्पनिक नाम) ने बताया कि गुरुवार रात उसकी चार वर्षीय पुत्री अपने बिस्तर पर नहीं थी। पति-पत्नी बेटी की तलाश में घर के बाहर आए। इसी बीच गांव के पूरब गन्ने के खेत से बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां पहुंचे तो लहूलुहान स्थिति में बच्ची मिली। मौके पर नया नगर विशुनपुर धौतिहवा निवासी मान बहादुर पुत्र कुबेर था जो हमें देखकर भागने लगा। बालिका के नाक, ओठ तथा आंख के नीचे गहरे जख्म थे तथा उसके साथ द¨रदगी की गई थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि बालिका की नाजुक अवस्था को देखते हुए उसे सघन चिकित्सा की जरूरत थी। जिसके चलते रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक बब्बन यादव ने बताया कि आरोपी शिकायतकर्ता का दोस्त था और उस दिन शराब का सेवन किए था। उसके खिलाफ पास्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।