पंचायत चुनाव में प्रत्याशी उतारेगा अपना दल : पल्लवी
बलरामपुर : जिला पंचायत चुनाव में अपना दल द्वारा प्रत्याशी उतारा जाएगा। विधानसभा चुनाव 2017 से पहले ह
बलरामपुर : जिला पंचायत चुनाव में अपना दल द्वारा प्रत्याशी उतारा जाएगा। विधानसभा चुनाव 2017 से पहले होने वाले पंचायत चुनाव को पार्टी सेमीफाइनल मानकर तैयारी कर रही है। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए जिला स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलनों को आयोजन किया जा रहा है। कार्यकर्ता पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाएं।
किसानों की समस्याओं को लेकर 31 मार्च को जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
यह बातें अपना दल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने नगर के फुलवरिया चौराहा पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। कहाकि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को कायम रखने में फेल है। न्यायालय परिसर में वकील की हत्या की जाती है। सरकार कुछ नहीं करती है। केंद्र सरकार का सहयोगी दल होने के बावजूद भी भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन का विरोध किया है। अपना दल ने मांग की है कि भूमि अधिग्रहण बिल में आम सहमति प्रस्ताव को शामिल किया जाए। किसानों को उनकी जमीन से बेदखल न किया जाए बल्कि उन्हें सहखातेदार बनाया जाए। साथ ही बहुउद्देश्यीय व फसली जमीन का अधिग्रहण कदापि न किया जाए। बंजर जमीनों का ही अधिग्रहण किया जाए। कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व पत्रकारों से वार्ता के दौरान पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा से गठबंधन है। यूपी विधानसभा चुनाव में किस दल से गठबंधन पार्टी करेगी। इसका फैसला राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया जाएगा। फिलहाल अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। कार्यकर्ताओं को जिला पंचायत चुनाव के माध्यम से विधानसभा चुनाव की तैयारी करने की हिदायत दी गई है। जिलों में संगठन को मजबूत करने के लिए अब तक 45 जनपदों का दौरा किया जा चुका है। लोगों का समर्थन मिल रहा है। कार्यकर्ताओं में जिला पंचायत चुनाव को लेकर उत्साह भी दिख रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव अंजनी कुमार मौर्य, शकील, विक्की मौर्या, गंगाराम यादव, रामसिंह पटेल, सुरेश पटेल टाइगर, अलखराम पटेल, शिवकुमार पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।