किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
बलरामपुर : घर के बाहर लगे हैंडपंप से पानी लेने गई किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपि
बलरामपुर : घर के बाहर लगे हैंडपंप से पानी लेने गई किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने गन्ने के खेत में मुंह व हाथ पैर कपड़े से बांधकर छोड़ दिया। गंभीरावस्था में किशोरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना थाना कोतवाली देहात के बेला गांव की है।
गांव निवासी रोजन की 16 वर्षीय पुत्री रेहाना (पिता-पुत्री के नाम काल्पनिक) सोमवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे घर के सामने लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। आरोप है कि इसी समय गांव के ही पूजाराम व मुल्कराज नामक दो युवक उसका मुंह दबोचकर उठा ले गए। गांव के बाहर गन्ने के खेत में मुंह व हाथ-पैर कपड़े से बांधकर दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और उसी अवस्था में किशोरी को छोड़कर फरार हो गए। अचानक किशोरी के गायब होने से सशंकित परिजन व ग्रामीणों ने खोजते-खोजते उसे मंगलवार सुबह गन्ने के खेत से बरामद किया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर कोतवाली देहात पुलिस भी पहुंच गई और भुक्तभोगी किशोरी को उपचार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। भुक्तभोगी किशोरी की तहरीर पर पूजाराम पुत्र कल्लू व मुल्कराज पुत्र कुन्नू के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीओ श्रीश्चंद्र व प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि दो के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पीड़िता का उपचार व मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।