छठ घाट की हुई सफाई पर दूषित रह गया सरोवर
बलरामपुर : गुरुवार की सुबह उगते सूर्य को अंतिम अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा संपन्न हो गई। छठ घाटों से
बलरामपुर : गुरुवार की सुबह उगते सूर्य को अंतिम अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा संपन्न हो गई। छठ घाटों से श्रद्धालुओं के हटने पर घाट को तो साफ कर दिया गया, लेकिन सरोवर आदि का पानी दूषित ही रह गया। इतना ही नहीं नदी, सरोवर आदि के किनारे जमा कूड़े का ढेर भी प्रशासनिक उदासीनता की कहानी बयां कर रहा था।
सुख- समृद्धि व पुत्र के दीर्घायु के लिए चार दिन चली छठ पूजा गुरुवार को संपन्न हुई। सुबह छठ व्रतियों ने राप्ती नदी, सुआंव नाला व झारखंडी मंदिर के निकट स्थित सरोवर पर पहुंच कर भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर अपना व्रत पूर्ण किया। छठ मइया के पूजन को आए श्रद्धालु जब तक घाट पर रहे उन्हें भी स्वच्छता का आभास रहा, लेकिन जैसे ही वे घाटों से हटे वहां गंदगी बिखर गई। नगर पालिका परिषद द्वारा पूजा के स्थानों पर बने घाट की तो सफाई करा दी गई, लेकिन पानी व सीढि़यों के आस-पास फैली गंदगी को साफ नहीं कराया गया। जिसके चलते नदी व तालाब का पानी दूषित हो रहा है।
-क्या कहते हैं जिम्मेदार
नगरपालिका अध्यक्ष इशरत जमाल का कहना है कि झारखंडी मंदिर तालाब पर छठ पूजा घाट की सफाई कराई गई है। तालाब में पानी अधिक है। निकासी की व्यवस्था नहीं है। इस कारण काई आदि जमा होने से जल प्रदृषित दिख रहा है। जल्द ही पूरे सफाई की व्यवस्था की जाएगी।