कांग्रेस नेताओं की हत्या की हो सीबीआइ जांच : ज्ञानेंद्र
बलरामपुर : दो कांग्रेस नेताओं की हत्या करने वालों की पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। दिनदहाड़े हुई घट
बलरामपुर : दो कांग्रेस नेताओं की हत्या करने वालों की पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। दिनदहाड़े हुई घटनाओं का पर्दाफाश पुलिस नहीं कर रही सकी है। इन घटनाओं का राजफाश नहीं किया गया तो कांग्रेस आंदोलन को बाध्य होगी। वैसे भी दोनों हत्या की घटनाओं की जांच सीबीआइ से कराने की मांग पार्टी कर रही है। पूरे प्रदेश में हत्या, लूट, जैसे अपराधों का ग्राफ बढ़ा है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।
यह बातें कांग्रेस वर्किंग गु्रप के सदस्य ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह 'ज्ञानू' ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। कहा कि सपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है। इसका उदाहरण जिले में दिनदहाड़े हुई दो हत्या की घटनाएं है। कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय वंशराज सिंह के पौत्र उमेश प्रताप सिंह की निर्मम हत्या गोली मारकर कर दी गई। उनके सभी हत्यारों की पुलिस अबतक नहीं पकड़ सकी है। सितंबर माह में श्रमिक नेता हरिंद्र सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना को एक माह से अधिक दिन हो गए हैं लेकिन अबतक पुलिस पर्दाफाश नहीं कर सकी। बताया कि प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने पूर्व जिला उपाध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह के परिवारीजनों से मुलाकात करने के लिए भेजा था। मुलाकात के दौरान जो बातें हुई हैं उसे प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचाई जाएगी। पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष मोहनलाल मिश्र की बीमारी से मौत हो गई थी। उनकी पत्नी व बच्चों से मिलकर संवेदना व्यक्त की गई है।