बालक वर्ग में भारतीय उतरौला व बालिका में सीएमएस बलरामपुर अव्वल
बलरामपुर : माध्यमिक स्कूलों की 18 वीं जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 174 अंकों के साथ भ
बलरामपुर : माध्यमिक स्कूलों की 18 वीं जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 174 अंकों के साथ भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज उतरौला पहले नंबर पर रहा। बालिका वर्ग में 283 अंक हासिल कर बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर कालेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सूबे के जंतु उद्यान राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने का सबसे आसान माध्यम होते हैं। ऐसी प्रतियोगिताएं इसका सबसे अच्छा उदाहरण हैं। विशिष्ट अतिथि माध्यमिक के उप शिक्षा निदेशक दीपचंद्र ने कहा कि खेल शिक्षा का एक महत्व पूर्ण अंग है। बिना खेल के शिक्षा अधूरी होती है। छात्रों में आपसी सहयोग, मेलजोल की भावना आदि का विकास खेलों के माध्यम से ही होता है। समापन समारोह में विभिन्न इंटर कॉलेज की छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में तीनों दिन हुए विभिन्न खेलों में मिले अंकों के आधार पर परिणाम घोषित किया गया। जिसमें बालक वर्ग की प्रतियोगिताओं में 101 अंक के साथ बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज दूसरे व 94 अंकों के साथ एमपीपी इंटर कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। वहीं बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं में 190 अंकों के साथ बलरामपुर गर्ल्स इंटर कॉलेज द्वितीय व 103 अंक पाकर तालुकदार सिंह इंटर कॉलेज पचपेड़वा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में आयोजन समिति के अध्यक्ष जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा, संयोजक बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य केपी यादव, धर्मेद्र श्रीवास्तव, महिपाल कुमार गुप्त, देवमणि शर्मा, दिनेश आचार्य, विद्यासागर तिवारी, सुधांशु आचार्य, असरार अहमद, ऊषा किरन आदि शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।
----इनसेट------
अंतिम दिन इनकों मिला पदक :
बालिका वर्ग
खेल का नाम -प्रकार - प्रथम - द्वितीय - तृतीय
लंबीकूद - सब जूनियर -खुशी सिंह -कंचन श्रीवास्तव- आंचल देवी
लंबीकूद - जूनियर - मीना यादव - ज्योति कश्यप - स्वाती श्रीवास्तव
लंबीकूद - सीनियर - आफरीन बानो-नीतू विमल-शिवांगी सैनी
-------
ऊंची कूद - सब जूनियर - आरती राजभर - आंचल देवी - इंद्रावती
ऊंची कूद - जूनियर - मीना यादव - सोनी चौधरी - अनामिका सिंह
ऊंची कूद - सीनियर - प्रिया यादव -शिवांगी सैनी - ज्योति त्रिपाठी
--------
भाला फेंक - जूनियर - ज्योति कश्यप - अनीता प्रजापती - पिंकी मलिक
भाला फेंक - सीनियर - क्षमा श्रीवास्तव - सरिता वर्मा - संतोषी
-------
त्रिकूद (हॉफस्टेप जंप) - जूनियर - कीर्ति उपाध्याय - सोनी चौधरी - अनामिका सिंह
त्रिकूद (हॉफस्टेप जंप) - सीनियर - आफरीन बानो - प्रिया यादव - शिवांगी सैनी
------
दौड़
100 मीटर - जूनियर - सोनल पांडेय - जैनब खान - सोनी चौधरी
400 मीटर - सब जूनियर - सुधा मौर्या - गरिमा तिवारी - श्रेया सिंह
----
200 मीटर - जूनियर - मीना यादव - सोनल पांडेय - जैनब खान
200 मीटर - सीनियर - मोनिका मिश्रा - संतोषी - नंदिनी
----
800 मीटर - जूनियर - पारूल कश्यप - कंचन यादव - स्वाती मिश्रा
800 मीटर - सीनियर - जया सिंह - आंचल सिंह - नंदिनी
-----
400 मीटर रिले रेस - जूनियर - बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज - बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज - एमएलके पीजी कॉलेज
400 मीटर रिले रेस - सीनियर - तालुकदार सिंह इंटर कॉलेज - बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज - बलरामपुर सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज
------------
बालक वर्ग
भाला फेंक - जूनियर - अमित कुमार - करननाथ - अनीसनाथ
------
ऊंची कूद - सीनियर - पवन कुमार - सुरेश कुमार - आकाश मिश्र
-------
1500 मीटर दौड़- जूनियर - अब्दुल नूर - श्याम गोविंद -
1500 मीटर दौड़- सीनियर - पवन कुमार - कलीम अहमद - महेश कुमार