कल्याण का मनाया जन्म दिवस
बलिया: जन क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जन्म दिवस गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। जिला महासचिव वीरजीत यादव ने कहा कि कल्याण सिंह ने अपने अल्प मुख्यमंत्रित्व काल में जो भी कार्य किये उसकी कोई सानी नहीं। जैसे परीक्षा में नकल पर रोक आदि। इस अवसर पर मनोज यादव, हृदयानंद, ओमप्रकाश यादव, वीरेन्द्र नाथ पांडेय, श्याम सुंदर साहनी, भरत जी निषाद आदि ने विचार रखे।
नहीं बदलाए जले ट्रांसफार्मर
दुबहड़ (बलिया): पन्द्रह दिनों में दो बार ट्रांसफार्मर जलने से पूरा गांव अंधेरे में डूब गया है। क्षेत्र के कछुआ ग्रामसभा में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर एक पखवारा पूर्व अचानक धू-धू कर जल गया था। ग्रामीणों ने बड़ी मेहनत से ट्रांसफार्मर लगवाया लेकिन पुन: वह जल गया। विभागीय अधिकारियों को संज्ञान में दिये जाने के बाद भी इसे अब तक नहीं बदला गया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर