उग्रवादियों से पतियों की रिहाई को पत्नियों ने लगाई गुहार
बलिया : मेघालय में बलिया व बिहार निवासी पांच व्यक्तियों का उग्रवादियों द्वारा अपहरण किए जाने के बाद
बलिया : मेघालय में बलिया व बिहार निवासी पांच व्यक्तियों का उग्रवादियों द्वारा अपहरण किए जाने के बाद उनकी सकुशल वापसी के लिए बुधवार को अपह्रत व्यक्तियों के पत्नियों सहित परिवार के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से महिलाओं ने बताया कि 25 मार्च 2014 को मेघालय के वेस्ट गारो हिल्स जनपद में रंभागिरी नामक स्थान पर अग्रवादियों ने उस समय अपहरण कर लिया जब वे लोग पिकअप पर चावल लेकर बेचने जा रहे थे। उग्रवादियों ने रिहाई के बदले 50 लाख की फिरौती मांगी। विवशता में दस लाख रुपये ही दे पाए, ¨कतु उग्रवादियों ने अब तक मुक्त नहीं किया। अपह्रत लोगों में मानिक चंद गुप्त, मिट्ठू गोंड, संजय गोंड, अशोक गुप्त निवासी रसड़ा व सुनील गुप्त निवासी डुमरांव बिहार के है। परिजनों ने बताया कि शासन प्रशासन से कई बार लिखित व मौखिक गुहार भी लगाया गया ¨कतु अब तक कोई कार्रवाही नहीं हुई।