लेखपालों ने मुख्य सचिव को भेजा पत्रक
रसड़ा (बलिया) : सरकार ने 50 वर्ष पूरा करने वाले लेखपालों के अनिवार्य रिटायरमेंट के लिए शुरू किए गए स
By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Jul 2017 06:17 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jul 2017 06:17 PM (IST)
रसड़ा (बलिया) : सरकार ने 50 वर्ष पूरा करने वाले लेखपालों के अनिवार्य रिटायरमेंट के लिए शुरू किए गए स्क्री¨नग के विरुद्ध यहां लेखपाल लामबंद हो गए हैं। सरकार के निर्णय के विरुद्ध उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तहसील रसड़ा के अध्यक्ष देवेंद्र राय के नेतृत्व में लेखपालों ने मुख्य सचिव के नाम संबोधित पत्रक बुधवार को उपजिलाधिकारी बाबू राम को सौंपा। पत्रक में तत्काल बंद करने का आग्रह किया गया है। ऐसा न होने पर 23 जुलाई को होने वाले सर्वोच्च समिति की बैठक में आंदोलन पर विचार कर सकते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें