दहेज के लिए विवाहिता को निकाला घर से
बलिया: गड़वार थाना मझौवा निवासी ¨पकी चौहान ने सोमवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पत्रक सौंपते
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Apr 2017 06:27 PM (IST)Updated: Mon, 24 Apr 2017 06:27 PM (IST)
बलिया: गड़वार थाना मझौवा निवासी ¨पकी चौहान ने सोमवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पत्रक सौंपते हुए ससुराल वालों पर दहेज के लिए घर से निकालने का आरोप लगाया है। वह अपनी दुधमुंही बच्ची को गोद में लेकर न्याय की गुहार के लिए अधिकारियों का दरवाजा खटखटा रही है। विवाहिता ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी विनोद यादव से पिछले साल 18 अप्रैल को हुई थी। शादी के बाद वह ससुराल में रहने लगी। कुछ दिनों के बाद दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोग प्रताड़ित करने लगे। वे टीवी व बाइक की मांग करने लगे। कई बार घर से निकाल भी दिए। इस दौरान पति भी उनका साथ देने लगा। 25 मार्च 2017 को पुत्री हुई। विवाहिता ने न्याय की गुहार लगाई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें