शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
बिल्थरारोड (बलिया) : पति संग अनबन के बाद ससुराल में पड़ोसी संग रह रही महिला ने युवक पर 11 साल तक श
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Apr 2017 07:36 PM (IST)Updated: Sun, 23 Apr 2017 07:36 PM (IST)
बिल्थरारोड (बलिया) : पति संग अनबन के बाद ससुराल में पड़ोसी संग रह रही महिला ने युवक पर 11 साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में तत्परता बरतते हुए आरोपी को दबोच लिया। उभांव इंस्पेक्टर जयचंद्र भारती ने बताया कि आरोपी अजीत गोंड ग्राम सिसैंडकला निवासी को रविवार की शाम उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामले में पीड़िता की लिखित तहरीर पर आरोपी अजीत गोंड, उसके पिता अनिल गोंड, आरोपी की मां एवं भाई मुन्ना व भानू प्रताप के खिलाफ संबंधित धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें