मुख्य राजस्व अधिकारी ने सुनीं किसानों की समस्याएं
पूर (बलिया) : मुख्य राजस्व अधिकारी बी राम ने ग्राम बेलही का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान किसानो
पूर (बलिया) : मुख्य राजस्व अधिकारी बी राम ने ग्राम बेलही का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों की समस्याओं को सुनते हुए बी राम ने कहा कि किसानों की समस्या का निस्तारण करना शासन व प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पूर ग्राम पंचायत में कुल 29 गांव है। वर्तमान समय में यह गांव चकबंदी प्रक्रिया के तहत डीडीसी स्टेज पर है। इसी क्रम में शनिवार को डीडीसी ने बेलही गांव में जो निगरानी पड़ी हुई है उकसा मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया और कहा कि बहुत ऐसी सारी समस्याएं है जिसका निस्तारण लोग आपसी संवाद के माध्यम से कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो बहुत सारी समस्याओं का निराकरण गांव स्तर पर ही हो जाएगा। बेलही गांव में बना शिव मंदिर भी विवाद का विषय बना दिया था। लोगों ने कहा कि वर्ष 1982 में चकबंदी शुरू हुई और मंदिर उसके पहले से बना हुआ है। इस पर उन्होंने लोगों से कहा कि मंदिर तो सबका है और मंदिर पोखरे की जमीन का अतिक्रमण कतई नहीं होना चाहिए। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि पूर मनीष कुमार ¨सह व लेखपाल आदि मौजूद थे।