Move to Jagran APP

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

जागरण संवाददाता, बलिया : उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारिय

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Apr 2017 05:39 PM (IST)Updated: Sun, 23 Apr 2017 05:39 PM (IST)
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

जागरण संवाददाता, बलिया : उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी गो¨वद राजू एनएस ने सभी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

loksabha election banner

जिलाधिकारी ने कहा कि संगठन कर्मचारियों के हक एवं उनकी समस्याओं को सामने रखने का मजबूत माध्यम होता है। इसका सुचारू रूप से संचालन हो तो निश्चय ही यह कर्मचारी एकता में यह सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने संघ के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अपने कर्तव्यों को ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने की सलाह दी। डीएम ने कहा कि सेवानिविृत्त या कार्यरत पुराने कर्मियों के मेडिकल चेकअप के लिए कैंप लगाने की सोचे तो यह एक अच्छी पहल की शुरुआत होगी। समय-समय पर ब्लड डोनेट कैंप भी लगाया जाए। कुछ महीने पर ऐसा कार्यक्रम हो जिससे कर्मचारी एक साथ एक जगह पर मिलते रहे। वर्तमान में कैशलेस ट्रीटमेंट की योजना को सभी को बताया।

विशिष्ट अतिथि मुख्य राजस्व अधिकारी बी राम ने संगठन को कर्मचारियों की एकता का बेहतर माध्यम बताया। अपर जिलाधिकारी मनोज ¨सघल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी को बधाई दी। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट संघ के प्रदेश महामंत्री श्रीनाथधर दुबे, पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सोनी, कर्मचारी नेता बलवंत ¨सह, अविनाश उपाध्याय, प्रशासनिक अधिकारी वंशरोपण पांडेय, अजय ¨सह, राजेश पांडेय, अजय यादव, विजयकांत श्रीवास्तव, स्वामीनाथ गुप्ता, भूपेंद्र तिवारी सहित समस्त कलेक्ट्रेट कर्मी मौजूद थे। संचालन कलेक्ट्रेट संघ के पूर्व अध्यक्ष अश्विनी तिवारी ने किया।

इन्होंने ली शपथ : मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कौशल कुमार उपाध्याय, मंत्री संजय कुमार भारती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमंत ¨सह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र राम, संयुक्त मंत्री मीना शर्मा, संगठन मंत्री अखिलेश प्रसाद, सांस्कृतिक क्रीडा मंत्री श्रीराम प्रसाद, कोषाध्यक्ष रमेशचंद्र गुप्त व सम्प्रेक्षक/ऑडिटर परवेज आलम।

सम्मान पाकर सेवानिवृत्त कर्मी हुए गदगद

शपथ ग्रहण समारोह में वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों के अलावा सेवानिवृत्त हो चुके दर्जनों कर्मियों को भी आमंत्रित किया गया था। नए पदाधिकारियों ने एक-एक सेवानिवृत्त कर्मियों को अंगवस्त्रम व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। यह सम्मान पाकर सेवानिवृत कर्मी भी गदगद हो गए। वहीं दिवंगत पदाधिकारियों की फोटो पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि दी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.