हाड़ कपाऊ ठंड से राहत को जलवाए अलाव
बलिया : उप जिलाधिकारी सदर निखिल कुमार फुन्डे के निर्देश पर तहसील क्षेत्र के नगर व ग्रामीण क्षेत्र
बलिया : उप जिलाधिकारी सदर निखिल कुमार फुन्डे के निर्देश पर तहसील क्षेत्र के नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को अलाव जवलवाए गए। लेखपाल प्रदीप कुमार तिवारी ने रोडवेज व टीडी कालेज चौराहे पर जाकर अलाव की स्थिति देखी। उन्होंने बताया कि विगत एक पखवारे से यहां अनवरत अलाव जलाया जा रहा है। रोडवेज परिसर में व टीडी कालेज चौराहे के पास रात में तो मॉडल तहसील में दिन में भी अलाव की व्यस्था की गई है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर भी अलाव जलाया जा रहा है।
जरुरतमंद लोगों को बांटे कंबल
बलिया : मकर संक्रांति के अवसर पर बसंतपुर निवासी सुशीला ¨सह ने गरीब व जरुरतमंद लोगों को कंबल बांटकर गलन भरी ठंड से राहत दी। इस दौरान कुल 300 लोगों को कंबल बांटा गया। साथ ही गरीब व असहाय लोगों ने खिचड़ी का प्रसाद भी ग्रहण किया। समारोह की अध्यक्षता अंजनी ¨सह ने किया। अंजनी ¨सह ने बताया कि चुनाव आचार संहिता को देखते हुए प्रशासन से इसकी स्वीकृति पहले ही ले ली गई थी। कार्यक्रम में अर¨वद ¨सह, र¨वद्र ¨सह, भानु प्रताप ¨सह, रमेश ¨सह, ब्रजेश ¨सह आदि मौजूद थे। संचालन अजय प्रताप ¨सह ने किया।