Move to Jagran APP

ग्रामीणों से संवाद को आठ दिनी अभियान का आगाज

बैरिया (बलिया) : लोकतंत्र के अंतिम पायदान बूथ स्तर तक पहुंचकर लोगों से संवाद स्थापित करना है। उनकी स

By Edited By: Published: Sun, 04 Dec 2016 10:06 PM (IST)Updated: Sun, 04 Dec 2016 10:06 PM (IST)
ग्रामीणों से संवाद को आठ दिनी अभियान का 
आगाज

बैरिया (बलिया) : लोकतंत्र के अंतिम पायदान बूथ स्तर तक पहुंचकर लोगों से संवाद स्थापित करना है। उनकी समस्या को जानना तथा सरकार की उपलब्धियों को बताना है। अपने इसी उद्देश्य के साथ विधानसभा क्षेत्र बैरिया में समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव मनोज सिंह ने पदयात्रा शुरू की। पदयात्रा का आगाज रविवार को बाबू मैनेजर ¨सह की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ।

loksabha election banner

सैय्यदराजा चंदौली के विधायक मनोज ¨सह डब्लू ने हरी झंडी दिखा पदयात्रा को रवाना किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि पदयात्रा सरकार की उपलब्धि को बताने का सबसे सशक्त माध्यम है। इस दौरान घोसी के ब्लाक प्रमुख अमित ¨सह भी मौजूद थे। समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव मनोज सिंह की चार से 12 दिसंबर तक चलने वाली पदयात्रा के आगाज का साक्षी बनने के लिए हजारों लोगों का बैरिया आने का क्रम सुबह से ही प्रारंभ हो गया था। बैरिया में पूर्व विधायक मैनेजर ¨सह की प्रतिमा स्थल पर हजारों लोगों का जमावड़ा हो गया। पदयात्रा उद्घाटन कार्यक्रम को कार्यक्रम को घोसी के विधायक सुधाकर ¨सह के पुत्र ब्लाक प्रमुख अमित ¨सह, सपा महासचिव मनोज ¨सह, शैलेश ¨सह, निर्भय ¨सह गहलौत, नागा ¨सह, सुशील पांडेय, दयाशंकर यादव, हरिराज पाण्डेय, बैजनाथ ¨सह बागी, प्रधान संजय ¨सह, अरुण ¨सह सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया।

पहले दिन की यात्रा

प्रथम दिन बैरिया त्रिमुहानी, सोनबरसा, मुज के डेरा, इब्राहिमाबाद, मठ योगेंद्र गिरि, प्रीतम छपरा ,डोमन टोला, टोला सेवक राय होते हुए धातुरी टोला तक पहुंची। रास्ते में बैरिया थाने के सामन शहीद स्मारक पर विधायक मनोज ¨सह डब्लू व पदयात्री मनोज ¨सह ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

क्षेत्र का सर्वांगीण विकास मेरा सपना

बैरिया विधानसभा क्षेत्र को पैदल मापने निकले सपा के जिला महासचिव मनोज कुमार ¨सह ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास मेरा सपना है। क्षेत्र के विकास के लिए अभी बहुत कुछ किया जाना शेष है। विभिन्न गावों में 54 ट्रांसफार्मर स्थापित कराए है। गंगा उस पार नौरंगा, चक्की व भुवाल छपरा के लिए किसी जनप्रतिनिधि ने अपनी निधि नहीं दी। यह बात मैने मुख्यमंत्री के सम्मुख रखी और धन स्वीकृत कराया। इस दौरान गायक वीरेंद्र भारती ने गीतों से समा बांधा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.