जिलाधिकारी के समक्ष 376 को राहत सामग्री
बलिया : बाढ़ का पानी खत्म होने के बाद बढ़ी दुश्वारियों के बीच राहत सामग्री का वितरण जारी है। जिला प्
बलिया : बाढ़ का पानी खत्म होने के बाद बढ़ी दुश्वारियों के बीच राहत सामग्री का वितरण जारी है। जिला प्रशासन द्वारा दी जा रही राहत सामग्री की जांच व शिविरों की गुणवत्ता परखने के लिए जिलाधिकारी ने बुधवार को कई स्थानों का निरीक्षण किया। द्वाबा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 376 पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की गई।
दूबेछपरा में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे डीएम ने वितरण रजिस्टर चेक किया, राशन की गुणवत्ता देखी और स्वयं भी बाढ़पीड़ितों को राहत सामग्री दिया। वहां गोपालपुर, उदईछपरा व दूबेछपरा के 186 बाढपीडितों को राहत सामग्री दिया गया। बाढपीड़ितों ने भी राहत सामग्री वितरण व्यवस्था पर संतोष जताया। इसके अलावा पाण्डेयपुर, बहुआरा, मुरारपट्टी समेत अन्य गांवों के कुल 376 बाढ़ पीडितों को बुधवार को राहत सामग्री का वितरण हुआ। यद्यपि कि गंगा नदी का पानी घट रहा है। इसके बावजूद भी जिला प्रशासन द्वारा राहत सामग्री का वितरण तेजी से किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य महकमे को भी छिड़काव आदि कार्य युद्धस्तर पर करने का निर्देश दिया है। राहत सामग्री वितरण के दौरान सीआरओ बीराम, एसडीएम बैरिया अर¨वद कुमार, एसडीएम सिकंदरपुर अनिल चतुर्वेदी
सहित अन्य राजस्व कर्मी मौजूद थे।