नारद राय आज बलिया में, करेंगे बाढ़ क्षेत्रों का दौरा
बलिया : विज्ञान एवं प्रौद्योगिक मंत्री नारद राय एक सितंबर को जनपद पहुंचेंगे। वे लखनऊ से चल कर बक्
By Edited By: Published: Wed, 31 Aug 2016 06:50 PM (IST)Updated: Wed, 31 Aug 2016 06:50 PM (IST)
बलिया : विज्ञान एवं प्रौद्योगिक मंत्री नारद राय एक सितंबर को जनपद पहुंचेंगे। वे लखनऊ से चल कर बक्सर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगे। इसके बाद बाढ़ क्षेत्रों का दौरा करेंगे। श्री राय दो सितंबर को जन नायक चंद्रशेखर सभागार कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बाढ़ राहत कार्य की समीक्षा करने करेंगे। इसमें सांसद नीरज शेखर, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, विधायक जय प्रकाश अंचल, विधान परिषद सदस्य रविशंकर ¨सह पप्पू, जिलाध्यक्ष संग्राम ¨सह यादव भाग लेंगे। इसके बाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी करेंगे। तीन सितंबर को घोड़हरा में आयोजित शनिचरा पूजा में शामिल होंगे। इस पूजा का आयोजन प्रधान नफीस अख्तर ने किया है। आगे का कार्यक्रम कैंप कार्यालय से जारी किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें