पूर्व विधायक ने पीड़ितों को दी राहत
बलिया : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक राम इकबाल ¨सह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़
बलिया : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक राम इकबाल ¨सह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों का दर्द बांटा। इस दौरान श्री ¨सह ने बयासी, प्रानपुर, शिवपुर दियर आदि गांवों में सैकड़ों पीड़ितों के बीच जाकर उनको राहत सामग्री दी। इसमें भोजन के साथ उन्होंने दैनिक उपयोग की अन्य वस्तुओं को भी दिया जिसे पाकर पीड़ित काफी संतोष व्यक्त किए। श्री ¨सह ने कहा कि जनपद के लिए यह विपदा की घड़ी है लेकिन शासन-प्रशासन इसमें भी बाढ़ पीड़ितों के साथ हकतल्फी कर रहा है। शासन ने तुगलकी फरमान जारी कर राहत शिविर के अन्यत्र फंसे लोगों को बाढ़ पीड़ित मानने से ही इंकार कर दिया है। ऐसे में इस तरह की लाखों की आबादी शासन के इस फरमान से हासिए पर आ गए हैं। कहा सपा की सरकार अपनी संवेदना को खोकर पूरी तरह विवेकहीन हो गई है। राजा होने के नाते इस दुख की घड़ी में सरकार को जहां पीड़ित प्रजा के साथ खड़ा होना चाहिए वह लोगों को प्रताड़ित करने का काम कर रही है। कहा यदि शासनादेश को वापस लेकर यदि सभी पीड़ितों को तत्काल राहत सामग्री देने का काम नहीं किया गया तो व्यापक स्तर पर आंदोलन खड़ा होगा। वितरण में गीता चरण ¨सह, दिनेश तिवारी, धनंजय ¨सह, साहब ¨सह, ¨रकू ¨सह आदि मौजूद थे।