क्रिकेट प्रेमियों ने मो. शाहिद को दी श्रद्धांजलि
बलिया : अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हाकी के महान खिलाड़ी, पद्मश्री, अर्जुन पुरस्कार तथा यशभारती से स
By Edited By: Published: Sun, 24 Jul 2016 05:39 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jul 2016 05:39 PM (IST)
बलिया : अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हाकी के महान खिलाड़ी, पद्मश्री, अर्जुन पुरस्कार तथा यशभारती से सम्मानित मो. शाहिद के निधन पर जनपद के क्रिकेट प्रेमियों ने गहरा शोक प्रकट किया। इस मौके पर शास्त्री नगर स्थित शुक्ला सदन में एक बैठक आयोजित की, जिसमें वक्ताओं ने मो. शाहिद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। बलिया क्रिकेट संघ के सचिव धर्मेंद्र पाण्डेय ने मो. शाहिद के जीवन वृतांत पर प्रकाश डाला। शोक सभा में मुख्य रूप से शैलेंद्र ¨सह, असिमानंद ¨सह, धीरेंद्र शुक्ला, आशीष रंजन श्रीवास्तव, जगजीत ¨सह, जग्गू सरदार, कुलदीप ¨सह आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें