चौपाल में विकास पर चर्चा
रसड़ा (बलिया): स्थानीय विकासखंड के शाह मुहम्मदपुर ग्राम पंचायत के उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में ग्
रसड़ा (बलिया): स्थानीय विकासखंड के शाह मुहम्मदपुर ग्राम पंचायत के उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में ग्राम प्रधान ओमप्रकाश तिवारी उर्फ बब्लू ने चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा गांव के सम्यक विकास के लिए सहयोग भी मांगा।
चौपाल में लोहिया ग्राम योजना के तहत आवास एवं प्रधानमंत्री आवास के लिए पात्र लोगों का चयन किया गया। साथ ही गांव में विभिन्न समस्याओं जैसे नाली, सड़क, पेयजल, सफाई व वितरण व्यवस्था पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई तथा इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया। ग्राम प्रधान ने गांव के सर्वांगीण विकास के लिए ग्रामीणों का सहयोग मांगते हुए आशा व्यक्त किया कि आपके सहयोग के बल पर सभी समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा। पंचायत सचिव अरुण कुमार सहाय ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विधिवत जानकारी दी। इस दौरान अनिल ¨सह, हीरानंद, अशोक ¨सह, महातम यादव, कमलेश ¨बद, वीरेंद्र कुमार, रामजन्म तिवारी, कैलाश यादव आदि मौजूद थे।