रोडवेज बस संचालन का शुभारंभ
पूर (बलिया) : एकइल से सिकंदरपुर होते हुए आजमगढ़ इलाहाबाद तक उप्र राज्य परिवहन निगम की बस संचालन का श
By Edited By: Published: Sun, 24 Jul 2016 05:30 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jul 2016 05:30 PM (IST)
पूर (बलिया) : एकइल से सिकंदरपुर होते हुए आजमगढ़ इलाहाबाद तक उप्र राज्य परिवहन निगम की बस संचालन का शुभारंभ शुक्रवार को समाजसेवी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस बस के संचालन से क्षेत्रीय लोगों में काफी प्रसन्नता है। इधर से कमिश्नरी आजमगढ़ व इलाहाबाद के लिए कोई बस नहीं थी जिसकी मांग काफी दिनों से क्षेत्रीय लोग कर रहे थे। अब इस बस का संचालन शुरू हो जाने से लोगों को इलाहाबाद आजमगढ़ तक की यात्रा करने में काफी सहूलियत होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें