बिना मर्जी मायके गई तो पति ने खुद को मारा चाकू
-घटना की सूचना पाकर पत्नी तत्काल लौटी वापस बैरिया (बलिया): थाना क्षेत्र के मिश्र के मठिया गां
-घटना की सूचना पाकर पत्नी तत्काल लौटी वापस
बैरिया (बलिया): थाना क्षेत्र के मिश्र के मठिया गांव में शनिवार की शाम को बिना मर्जी पत्नी के मायका चले जाने पर विनोद उर्फ बिन्नू (25) ने खुद को चाकू मार लिया। इसका इलाज सोनबरसा अस्पताल में चल रहा है। पति के इस करतूत की जानकारी होते ही वह रात को वापस आ गई।
युवक की शादी तीन साल पूर्व तीन वर्ष पूर्व रामगढ़ हुई थी। इनकी सास अचानक मिश्र की मठिया अपनी बेटी की घर पहुंच गई। इसके बाद अपनी बेटी को अपने साथ कुछ दिनों के लिए मायके ले जाने की बात ससुराल वालों से कहा। इसके लिए विनोद राजी नहीं हुआ। पति के मना करने के बावजूद इसकी पत्नी अपनी मां के साथ शाम का मायके चली गई। इससे वह काफी आहत हो गया। इसके बाद वह अपने ही चाकू से कई वार अपने हाथ व अन्य अंगों पर वार कर दिया। इससे वह खून से लहूलुहान हो गया। यह देख परिवार के सदस्य हो हल्ला करने लगे। उसे तत्काल सोनबरसा अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया। इसकी सूचना पाते ही पत्नी मायके से देर रात को पहुंच गई। इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह में चर्चा है।