दो मकानों से चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान
बेरुआरबारी (बलिया) : खेजुरी थाना क्षेत्र के करम्मर मठिया गांव में गुरुवार को रात चोरों ने सुरेंद्र य
बेरुआरबारी (बलिया) : खेजुरी थाना क्षेत्र के करम्मर मठिया गांव में गुरुवार को रात चोरों ने सुरेंद्र यादव व बब्बन यादव के मकान से लाखों रुपये का समान चुरा लिया। चोरों ने खिड़की का ग्रील उखाड़ कर घटना को अंजाम दिया। टूटे हुए बक्से व पुराने कपड़े कुछ दूरी पर खेत में मिला। परिवार वालों को इसकी जानकारी अगले दिन हुई सुबह हुई। इस घटना से गांव में दहशत व्याप्त है।
दोनों परिवारों के सदस्य रात को खाना खाकर सो गए। रात को चोर सबसे पहले सुरेंद्र यादव के घर के पिछवाड़े से ग्रील काट दिए। इसके बाद कमरे में प्रवेश कर गए। इसके बाद रखा अलमारी व बक्सा को तोड़ कर उसमें रखा तीन लाख के सोने व चांदी के आभूषण व कीमती समान चुरा लिए। इसके बाद इससे सौ मीटर दूरी पर स्थित बब्बन यादव के घर पर पहुंच गए। इनके भी मकान का बाहरी खिड़की का ग्रील निकाल लिया। कमरे में रखा अलमारी व बक्सा को तोड़ लाखों रुपये के गहने व नकदी तीस हजार रुपये निकाल लिए। परिवार वालों को इसकी जानकारी अगले दिन सुबह हुई। गांव के बाहर टूटे हुए बक्से मिले। देखते ही देखते काफी संख्या में लोग जुट गए। इस घटना से हर कोई अवाक रह गया। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस गश्त न होने से क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी है।