जनता के सपनों को मूर्त रूप देंगे सीएम
बलिया : सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल ¨सह ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जनपद में जनता के सपनों क
बलिया : सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल ¨सह ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जनपद में जनता के सपनों को मूर्त रूप देने के लिए आ रहे है। वहीं पीएम शाही अंदाज में एक योजना की शुरुआत करने आ रहे हैं। ऐसे में दोनों के आगमन में काफी अंतर है। श्री ¨सह गुरुवार को एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष चंद्रशेखर ¨सह ने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूर्व सपा अध्यक्ष यशपाल ¨सह व विजय प्रताप ¨सह को बैंक का मनोनित निदेशक बनाया है। पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनपद के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ा है। चंद्रशेखर के नाम बन रहा विश्वविद्यालय एक ऐतिहासिक कदम है। इसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी। वहीं स्पोर्ट्स कालेज की मांग को भी पूरा कर दिया। कहा कि विकास में विश्वासन करने वाले मुख्यमंत्री के आगमन पर कई और सौगात मिल सकती है। वहीं पीएम केवल जनता को हवा हवाई लालीपाप दिखाते हैं।