गुजरात भूमि आवंटन घोटाले की हो जांच
बलिया : आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान गुजरात
बलिया : आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान गुजरात में हुए भूमि घोटाले की जांच के संदर्भ राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक डीएम को दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गुजरात मुख्यमंत्री आनंदी बेन की बेटी व सहयोगी कंपनी को सस्ते दर में 250 एकड़ भूमि दे दी गई। उस समय प्रदेश के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ही थे। उनकी सरकार में वर्तमान मुख्यमंत्री राजस्व मंत्री थीं। ऐसे में सरकार ने एक कंपनी को मदद देने के लिए कीमती जमीन किसानों से लेकर सस्ते में दे दिया। कहा कि इसमें सरकार ने सारे तथ्य को छिपा लिया था। पांच साल से इस भूमि का कोई उपयोग नहीं हुआ। इससे किसान हतोत्साहित हो गए हैं। इतने बड़े घोटाले के बाद भी वहां की मुख्यमंत्री राजस्व मंत्रालय अपने पास रखी हैं जिससे यह साबित होता है कि इतने बड़े घोटाले का वह दबाना चाहती है। इस मौके पर अमरेंद्र ¨सह, अजीत स्वराज, विवेक ¨सह, तेज नारायण, डा. प्रदीप, राज कुमार मौर्य, संजय बाबा, अर¨वद ¨सह, रणविजय, विकास चौधरी, बरखू पासवान, शिवशंकर यादव आदि मौजूद थे।
जन विरोधी है प्रदेश सरकार
आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल संयोजक एवं जिला प्रभारी संजीव ¨सह ने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। जनता इससे त्रस्त हो गई है। इसके लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। श्री ¨सह नगर के एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। कहा कि रविदास जयंती के दिन पार्टी संयोजक अर¨वद केजरीवाल का आगमन हो रहा है। इसको लेकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। कहा कि पूरे प्रदेश में बस लूट खसोट का दौर चल रहा है। इसके खिलाफ उठने वाली आवाज को डंडे के बल पर दबाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 22 फरवरी से वाराणसी पहुंचने की अपील की है। इस मौके पर जिला सचिव अजीत स्वराज भी मौजूद थे।