भोजपुरी को दिलाएं संवैधानिक मान्यता
सुखपुरा (बलिया) : भोजपुरी के मशहूर गीतकार व प्रदेश सरकार के विभिन्न पुरस्कारों से नवाजे गए बृजमोहन प
सुखपुरा (बलिया) : भोजपुरी के मशहूर गीतकार व प्रदेश सरकार के विभिन्न पुरस्कारों से नवाजे गए बृजमोहन प्रसाद अनारी ने संसद के बजट सत्र के पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ ¨सह सहित भोजपुरी क्षेत्र के सांसदों को पत्र लिख कर 23 फरवरी से शुरू बजट सत्र में भोजपुरी को आठवीं अनूसूची में शामिल कर उसे संवैधानिक मान्यता देने की मांग की है। पत्र में श्री अनारी ने भोजपुरी की उपेक्षा पर ¨चता व्यक्त करते हुए कहा कि संप्रग सरकार में सरकार के मंत्री पी चिदम्बरम ने संसद में भोजुरी को मान्यता देने का न सिर्फ आश्वासन दिया था बल्कि दो शब्द भोजपुरी में बोलकर भोजपुरी समाज का दिल भी जीत लिया था। बावजूद संप्रग सरकार के कार्यकाल में भोजपुरी को संवैधानिक मान्यता नहीं मिली। अब जब राजग सरकार के भी दो वर्ष होने को है और भोजपुरी को संवैधानिक मान्यता देने की कोई पहल नहीं हो रही यह भोजपुरी समाज के लिए निराश करने वाला है। इसी क्रम में नवगठित सामाजिक व सांस्कृतिक संगठन अंकुर के सदस्यों ने वृदांवन शिक्षण संस्थान सोवईबांध में गुरुवार को बैठक कर भारत सरकार से बजट सत्र में भोजुपरी को निश्चित रूप से आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की साथ ही प्रदेश सरकार से भी इस पर पहल करने का आह्वान किया। बैठक में डा.श्याम नंदन मिश्र, शिवशंकर, दमयंती राय, नीलम पांडेय, अर¨वद उपाध्याय, संत कुमार आदि मौजूद थे।