झुलसी महिला चिकित्सक की मौत
इंदरपुर (बलिया): क्षेत्र के चोगड़ा चट्टी पर वर्षों से प्राइवेट महिला चिकित्सक के रूप में सेवा दे र
By Edited By: Published: Sun, 07 Feb 2016 06:45 PM (IST)Updated: Sun, 07 Feb 2016 06:45 PM (IST)
इंदरपुर (बलिया): क्षेत्र के चोगड़ा चट्टी पर वर्षों से प्राइवेट महिला चिकित्सक के रूप में सेवा दे रहीं शोभा तिवारी (45) की बीएचयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार की रात खाना बनाते समय अचानक उनके कपड़े में आग पकड़ ली। इलाज हेतु बीएचयू में भर्ती कराया गया था जहां उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से क्षेत्रीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। चोगड़ा चट्टी पर रविवार को शोक सभा कर गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर बाबू लाल गुप्ता, राजीव ¨सह, धनू ¨सह, विजय चौरसिया, श्यामलाल आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें