युवक की गला रेतकर हत्या
दोकटी/बकुल्हा (बलिया) : दोकटी थाना क्षेत्र के लक्ष्मण छपरा गांव में सोमवार की रात बदमाशों ने नलकूप प
दोकटी/बकुल्हा (बलिया) : दोकटी थाना क्षेत्र के लक्ष्मण छपरा गांव में सोमवार की रात बदमाशों ने नलकूप पर सोए विजय ¨सह (42) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। खोजी कुतिया का सहारा लेने के बाद भी पुलिस को कोई विशेष सफलता नहीं मिल सकी।
हत्या के पहले बदमाशों ने उनका हाथ पीछे की तरफ बांध दिया था। घटना की जानकारी लोगों को मंगलवार की सुबह हुई।
विजय ¨सह नित्य की भांति घर से रात करीब 8.30 बजे खाना खाकर खेत में लगे पं¨पग सेट पर सोने के लिए गए। गांव से बाहर खेत होने के कारण लोगों को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। सुबह जब वह देर तक दरवाजे पर बंधे पशुओं को चारा डालने के लिए नहीं आए तो उनकी मां देखने पहुंच गई। वह खून से लथपथ बेटे को देख कर जोर-जोर से चीखने लगीं। कुछ ही देर में आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए।
परिस्थितियों को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि तीन-चार की संख्या में हत्यारों ने इस घटना को अंजाम दिया होगा। विजय का दोनों हाथ पीछे की तरफ बांध दिया गया था। इसके बाद गला रेतने के साथ ही पेट को धारदार हथियार से फाड़ दिया गया था।
खबर पाते ही पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अन्सारी मौके पर पहुंच गए। बदमाशों का सुराग लगाने के लिए खोजी कुतिया का सहारा लिया गया लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। मृतक के पिता कल्पनाथ ¨सह ने घटना के संबंध में तहरीर दे दी है। पुलिस अधीक्षक श्री अन्सारी ने बताया कि घटना का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।