गरीबों पर ही प्रहार कर रही भाजपा
सिकंदरपुर (बलिया) : गरीबों का मत लेकर केंद्र में आई भाजपा की सरकार ने उन्हीं पर प्रहार करना शुरू
सिकंदरपुर (बलिया) : गरीबों का मत लेकर केंद्र में आई भाजपा की सरकार ने उन्हीं पर प्रहार करना शुरू कर दिया है। अरहर दाल की मूल्यवृद्धि से वह गरीबों की थाली से गायब हो गया है। सरसों तेल सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं का भाव आसमान छू रहा है। स्थानीय चौधरी चरण ¨सह पुस्तकालय में पत्रकारों से वार्ता के दौरान पंचायती राज समिति के सभापति विधायक मो.जियाउद्दीन रिजवी ने यह विचार व्यक्त किया। कहा कि मोदी सरकार ने बीपीएल कार्डधारकों के गेहूं के मूल्य में साढ़े सात व चावल के मूल्य में साढ़े आठ फीसद की बढ़ोत्तरी कर साबित कर दिया है कि वह वास्तव में गरीब विरोधी है। इस सरकार को मात्र देश के चंद उद्योगपतियों की ¨चता है। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार द्वारा विकास व अन्य कराए जा रहे कार्यों से परेशान केंद्र ने यूपी का अंशदान रोक दिया है। मदन राय, चंद्रमा यादव, मुन्नीलाल यादव, रामजी यादव, अनंत मिश्र आदि मौजूद थे।