किशोर का नहीं लगा सुराग
सिकंदरपुर (बलिया) : बस स्टेशन चौराहा से चार दिन पूर्व रहस्यमय ढंग से गायब 14 वर्षीय किशोर की काफी
By Edited By: Published: Mon, 03 Aug 2015 07:36 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2015 07:36 PM (IST)
सिकंदरपुर (बलिया) : बस स्टेशन चौराहा से चार दिन पूर्व रहस्यमय ढंग से गायब 14 वर्षीय किशोर की काफी तलाश के बाद भी अब तक पता नहीं चल पाया है। किशोर के साथी ने उसके गायब होने के बारे में स्थानीय
पुलिस को सूचना दे दी है। झारखंड के गिरीडीह जिला के देवरी थाना क्षेत्र के बैरिया निवासी विकास कुमार साहू नहर मार्ग पर प्रोफेसर कालोनी के समीप एक मकान में मिठाई बनाकर बेचता था। उसके साथ उसका पड़ोसी इजराइल भी रहकर काम करता था। वह शुक्रवार की शाम को सामान खरीदने बस स्टेशन चौराहा गया था। काफी देर बाद भी वह वापस नहीं आया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें