जन्म लेने से पहले ही मारी जा रहीं कन्याएं
रसड़ा (बलिया): नारी सृजन की देवी है और बिटिया घर की शोभा परंतु आज उन्हें जन्म लेने से पहले ही मार
रसड़ा (बलिया): नारी सृजन की देवी है और बिटिया घर की शोभा परंतु आज उन्हें जन्म लेने से पहले ही मार दिया जा रहा है। यह बातें उप पुलिस अधीक्षक केसी ¨सह ने बतौर मुख्य अतिथि कहीं। वह पूर्वांचल ग्रामीण चेतना समिति राघोपुर के सभाकक्ष में सोमवार को नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पुनर्जागरण गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। मुख्य अतिथि ने रथ प्रभारी राजकुमार पांडेय व एनवाईसी प्रभारी नीरज ¨सह के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर गोष्ठी का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज नारी सशक्तीकरण की आवश्यकता सर्वत्र महसूस की जा रही है। इस निमित केंद्र सरकार द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से कन्याओं को जागृत करने का प्रयास किया जा रहा है। रथ प्रभारी राजकुमार पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय पुनर्जागरण यात्रा के माध्यम से जनपद के अनेक गांवों में रथ यात्रा संचालित कर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 18 जनपदों में चलाए जा रहे इस कार्यक्रम में बलिया जनपद को भी शामिल कर बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ, भ्रूण हत्या सहित अन्य के संबंध में जानकारी सुलभ कराई जा रही है। नीरज ¨सह ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से युवाओं में आत्म विश्वास बढ़ाने एवं महिला सशक्तीकरण की दिशा में काफी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने इन कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में गिरावट का प्रमुख कारण विचार व ¨चतन में गिरावट है। संस्था के निदेशक फादर ज्ञान प्रकाश ने अतिथियों का अभिवादन किया तथा महिला समन्वयक सिसट साधना ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कन्याओं द्वारा स्वागत गीत, कौव्वाली, नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किए गए। अध्यक्षता ग्राम प्रधान आसमां खातून व संचालन दिप्ती ने किया। इसके पूर्व रथ यात्रा कुरेम, मुस्तफाबाद तथा सुलुई ग्राम पहुंची जहां लोगों को स्वच्छ भारत अभियान सहित 103 योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।